IND vs SL: पहले टेस्ट से बाहर होंगे 4 भारतीय खिलाड़ी, गिल-गंभीर लेंगे बड़ा फैसला

श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम ने वॉर्म-अप मैच जीतकर अपनी तैयारियों को पुख्ता कर लिया है। पहले टेस्ट मैच की शुरुआत 15 अगस
श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम ने वॉर्म-अप मैच जीतकर अपनी तैयारियों को पुख्ता कर लिया है। पहले टेस्ट मैच की शुरुआत 15 अगस्त को गॉल में होगी। इस मैच से पहले टीम के कॉम्बिनेशन और प्लेइंग-11 के चयन पर सवाल उठ रहे हैं। टीम की घोषणा के बाद से दो बड़े बदलाव हुए हैं, जिसमें जसप्रीत बुमराह के बाहर होने पर आकिब नबी को और साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान को शामिल किया गया है। कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर को प्लेइंग 11 चुनने में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं।
यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की जोड़ी बतौर ओपनर खेलती हुई नजर आ सकती है, दोनों ने वॉर्म-अप मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। देवदत्त पडिक्कल ने नंबर 3 के लिए अपना दावा मजबूत किया है, खासकर वॉर्म-अप मैच में उनके बेहतरीन शतक के चलते। साई सुदर्शन की अनुपस्थिति में, यह स्थान पडिक्कल के लिए सुनिश्चित माना जा रहा है। कप्तान गिल, जो चोट से उबर चुके हैं, चौथे नंबर पर खेलेंगे।
प्लेइंग 11 में 5वें नंबर पर विकेटकीपर ऋषभ पंत को शामिल किया जा सकता है। नंबर 6 के लिए सरफराज खान पर दांव खेला जा सकता है, जो स्पिनर्स के खिलाफ अच्छा खेलते हैं। रवींद्र जडेजा को ऑलराउंडर के रूप में प्राथमिकता दी जा रही है। मानव सुथार और कुलदीप यादव को स्पिनर के रूप में शामिल किया जा सकता है। तेज गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और गुरनूर बराड़ को मौका मिलने की संभावना है।
वॉर्म-अप मैच के प्रदर्शन और टीम कॉम्बिनेशन को देखते हुए आकिब नबी, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल और सारांश जैन का पहले टेस्ट की प्लेइंग-11 से बाहर रहना लगभग तय माना जा रहा है। जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के रूप में आए आकिब नबी प्रैक्टिस मैच में कोई विकेट नहीं ले पाए, जबकि प्रसिद्ध को एक ही सफलता मिली। ध्रुव जुरेल को ऋषभ पंत की मौजूदगी के कारण बाहर बैठना पड़ेगा। सारांश जैन के लिए भी जगह बनना मुश्किल है।
















