Toby Albert hits six sixes in a row: इंग्लैंड के बल्लेबाज ने 37 गेंद में बनाए 86 रन

इंग्लैंड के घरेलू वनडे कप में हैम्पशायर के बल्लेबाज टोबी एल्बर्ट ने रविवार को शानदार प्रदर्शन किया। 9 अगस्त को हैम्पशायर और ससेक्स के बीच हुए मैच में एल्बर्ट ने
इंग्लैंड के घरेलू वनडे कप में हैम्पशायर के बल्लेबाज टोबी एल्बर्ट ने रविवार को शानदार प्रदर्शन किया। 9 अगस्त को हैम्पशायर और ससेक्स के बीच हुए मैच में एल्बर्ट ने 37 गेंदों में 86 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के लगाए। खास बात यह है कि उन्होंने अपनी पारी की लगातार छह गेंदों पर छह छक्के भी जड़े।
हालांकि, यह ध्यान देने योग्य है कि यह छक्के उन्होंने एक ओवर की छह गेंदों पर नहीं बल्कि अपनी पारी के दौरान लगातार छह गेंदों पर लगाए। टोबी ने 43वें ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर नैंटेस ओस्थोइजेन के खिलाफ दो छक्के लगाए। इसके बाद 44वें ओवर में रॉबर्ट किर्टले के सामने उन्होंने लगातार चार छक्के जड़े।
एल्बर्ट ने 232.43 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उनके अलावा, हैम्पशायर के दो अन्य ओपनिंग बल्लेबाजों ने भी शतक बनाए। एलिस्टेयर ओर ने 105 गेंदों पर 105 रन और बेन मायस ने 115 गेंदों पर 109 रन की पारी खेली। भारतीय बल्लेबाज आशुतोष शर्मा 12 गेंदों पर 12 रन ही बना पाए। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैम्पशायर ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 383 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
ससेक्स की टीम ने 384 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ओपनर चार्ली टीयर ने 94 गेंदों पर 111 रन की पारी खेली। हालांकि, दूसरे ओपनर टोम हेन्स और नंबर 3 के खिलाड़ी ओलिवर कार्टर ने निराश किया, जिससे ससेक्स ने 41 रन पर दो विकेट गंवा दिए। जैक लीनिंग ने टीयर का साथ दिया और 92 रन की पारी खेली। डैनियल इब्राहिम ने 42 गेंदों पर 55 रन बनाए, लेकिन ससेक्स की टीम 48.5 ओवर में 332 रन बनाकर आउट हो गई। हैम्पशायर ने यह मुकाबला 51 रन से जीत लिया।
















