India vs Sri Lanka XI Practice Match: भारत-श्रीलंका XI अभ्यास मैच का दूसरा दिन, श्रीलंका ने पहले दिन बनाए 363 रन

भारत और श्रीलंका xi के बीच कोलंबो के नोंडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड में 3 दिवसीय अभ्यास मैच का आयोजन हो रहा है। पहले दिन श्रीलंकाई टीम ने 8 विकेट पर 363
भारत और श्रीलंका XI के बीच कोलंबो के नोंडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड में 3 दिवसीय अभ्यास मैच का आयोजन हो रहा है। पहले दिन श्रीलंकाई टीम ने 8 विकेट पर 363 रन बनाए। केशारा नुवंथा 9 और दिलुम सुदीरा 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने 153 रन के अंदर 6 विकेट झटककर वापसी की। रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मनाव सुतार ने 2-2 विकेट लिए, जबकि गुरनूर बरार को 1 विकेट मिला। श्रीलंकाई बल्लेबाजों में निशान मदुश्का ने 66, रविन्दु रसंथा ने 71, और अन्य बल्लेबाजों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
















