Indian Women's Team Tour of South Africa: भारतीय महिला क्रिकेट टीम का साउथ अफ्रीका दौरा, तीन टी20I मैच जोड़े गए

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इस साल दिसंबर में साउथ अफ्रीका का दौरा करना है, जिसमें हाल ही में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (csa) ने भारत के
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इस साल दिसंबर में साउथ अफ्रीका का दौरा करना है, जिसमें हाल ही में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने भारत के खिलाफ होने वाली घरेलू मल्टी फॉर्मेट सीरीज में तीन टी20 इंटरनेशनल मुकाबले जोड़ने का निर्णय लिया है। इस बदलाव के बाद, पूरे दौरे में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। यह निर्णय फरवरी 2027 में होने वाली पहली ICC महिला चैम्पियंस ट्रॉफी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जो श्रीलंका में आयोजित की जाएगी। दोनों टीमें इस टूर्नामेंट से पहले अपनी तैयारियों को मजबूत करना चाहती हैं। भारत का साउथ अफ्रीका दौरा 9 दिसंबर से गकेबरहा में एकमात्र टेस्ट मैच के साथ शुरू होगा। इसके बाद 16 दिसंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा। वनडे सीरीज के बाद टी20I मुकाबलों की बारी आएगी, जिसमें तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर को होगा।
CSA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फोलेत्सी मोसेकी ने बताया कि टी20 सीरीज जोड़ने का मुख्य उद्देश्य साउथ अफ्रीकी टीम को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले मजबूत तैयारी का अवसर प्रदान करना है। मोसेकी ने कहा, 'भारत के साउथ अफ्रीका दौरे के संशोधित कार्यक्रम की पुष्टि करते हुए हमें खुशी हो रही है। त्योहारी सीजन में टी20 इंटरनेशनल सीरीज जोड़ने से हमारी प्रोटियाज महिला टीम को अगले साल की शुरुआत में श्रीलंका में होने वाली पहली ICC महिला चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सर्वश्रेष्ठ तैयारी करने का मौका मिलेगा।' उन्होंने भारत की ताकत का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया की शीर्ष टीमों में शामिल भारत के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में खेलना साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण अनुभव होगा।
















