Gold Medal Winner Sharmila Dhankhar to Enhance Narnaul Half Marathon: नारनौल हाफ मैराथन दौड़ की शान बढ़ाएंगी गोल्ड मेडल विजेता शर्मिला धनखड़

जागरण संवाददाता, नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आगामी नौ अगस्त को नारनौल शहर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय हाफ मैराथन दौड़ को एक नई पहचान
जागरण संवाददाता, नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आगामी नौ अगस्त को नारनौल शहर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय हाफ मैराथन दौड़ को एक नई पहचान और उत्साह मिलने जा रहा है। इस भव्य आयोजन में मुख्यमंत्री स्वयं मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। साथ ही, राष्ट्रमंडल खेल 2026 की स्वर्ण पदक विजेता और भारतीय पैरा खिलाड़ी शर्मिला धनखड़ इस कार्यक्रम में ब्रांड एंबेसडर के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी। यह जानकारी उपायुक्त अनुपमा अंजली ने दी। शर्मिला धनखड़ की गरिमामयी उपस्थिति न केवल इस मैराथन दौड़ का गौरव बढ़ाएगी, बल्कि क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों में एक नई ऊर्जा का संचार भी करेगी। यह आयोजन नशा मुक्ति का संदेश देने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जिससे युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए प्रेरित किया जा सके।
उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बताया कि कार्यक्रम को और अधिक जीवंत बनाने के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी। इस दौरान प्रसिद्ध गायक अमित सैनी रोहतकिया अपनी सुरीली आवाज से युवाओं को नशे से दूर रहने का सशक्त संदेश देंगे। उन्होंने आमजन और प्रतिभागियों से अपील की है कि मैराथन में भाग लेने के लिए नागरिकों का पहुंचने का समय सुबह 5:30 बजे निर्धारित किया गया है। इसके बाद सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए मैराथन मार्ग से जुड़े सभी आसपास के रूट पूरी तरह बंद कर दिए जाएंगे, इसलिए सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे समय का विशेष ध्यान रखते हुए समय पर पहुंचे।
















