Renovation of Rajiv Gandhi Sports Stadium: नूंह में 65 लाख रुपये की लागत से खेल स्टेडियम का पुनर्निर्माण

नूंह के फिरोजपुर झिरका स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम का पुनर्निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उपायुक्त ने बुधवार को स्टेडियम का दौरा कर निर्माण कार्यों की प्रग
नूंह के फिरोजपुर झिरका स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम का पुनर्निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उपायुक्त ने बुधवार को स्टेडियम का दौरा कर निर्माण कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली और सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि राजीव गांधी खेल स्टेडियम की भौगोलिक स्थिति अत्यंत उपयुक्त है और इसे क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए एक उत्कृष्ट खेल केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि जिला प्रशासन एवं मेवात विकास अभिकरण का उद्देश्य युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे खेलों के माध्यम से आगे बढ़ सकें।
उपायुक्त ने कहा कि स्टेडियम के पुनरुद्धार कार्य के अंतर्गत क्रिकेट पिच, बाउंड्री वॉल, टैंक और मुख्य प्रवेश द्वार की मरम्मत का कार्य पूरा किया जा चुका है। इसके अलावा, मुख्य भवन (हॉल) की छत से संबंधित कार्य अलग से कराया जा रहा है। इन सभी विकास कार्यों पर लगभग 65 लाख रुपये की लागत आएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी दो माह के भीतर स्टेडियम का पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके बाद, स्टेडियम का संचालन एवं रखरखाव नगर पालिका, फिरोजपुर झिरका को सौंप दिया जाएगा, ताकि यहां खेलों से संबंधित गतिविधियों का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
















