Historic Opportunity Awaits: वैभव सूर्यवंशी के पास एशियन गेम्स में नया रिकॉर्ड बनाने का मौका

वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखते ही यह स्पष्ट कर दिया है कि वह केवल रिकॉर्ड बनाने नहीं, बल्कि उन्हें बदलने के लिए आए हैं। अब एशियन गेम्स 2026 मे
वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखते ही यह स्पष्ट कर दिया है कि वह केवल रिकॉर्ड बनाने नहीं, बल्कि उन्हें बदलने के लिए आए हैं। अब एशियन गेम्स 2026 में उनके पास ऐसा अवसर है, जो क्रिकेट इतिहास की रिकॉर्ड बुक को नया रूप दे सकता है। यदि वह एशियन गेम्स में एक शतक लगाते हैं, तो वह दुनिया के सबसे कम उम्र के अंतरराष्ट्रीय शतकवीर बन जाएंगे। वैभव ने 15 वर्ष 99 दिन की उम्र में भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया और इसके कुछ ही दिनों बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ 18 गेंदों में अर्धशतक जड़कर 15 वर्ष 118 दिन की उम्र में पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे युवा फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इतनी कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करना अपने आप में असाधारण था, लेकिन उनकी कहानी यहीं खत्म नहीं होती।
अब अगला पड़ाव एशियन गेम्स 2026 है, जो जापान के आइची प्रांत में 24 सितंबर से शुरू होने वाले हैं। भारतीय स्क्वॉड में वैभव का चयन हो चुका है और आज यानी 5 अगस्त 2026 को उनकी उम्र 15 वर्ष 131 दिन है। एशियन गेम्स टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत तक, यानी 24 सितंबर 2026 को उनकी उम्र 15 वर्ष 181 दिन होगी। इस दौरान यदि वैभव के बल्ले से शतक निकलता है, तो वह केवल एक और सेंचुरी नहीं होगी, बल्कि वह उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सबसे कम उम्र का शतकवीर बना सकती है। वर्तमान में यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी के नाम है, जिन्होंने 4 अक्टूबर 1996 को श्रीलंका के खिलाफ 16 वर्ष 217 दिन की उम्र में वनडे शतक लगाया था।
















