Understanding Gen Z's Fearlessness: बिना झिझक राय, बिना डर स्टैंड - आखिर Gen Z इतने निडर और कॉन्फिडेंस क्यों है?

19 साल की सना अपने माता-पिता की इकलौती संतान है, जो सरकारी नौकरी के बजाय निजी क्षेत्र में करियर बनाना चाहती है। सना का यह निर्णय उसके परिवार के लिए चौंकाने वाला
19 साल की सना अपने माता-पिता की इकलौती संतान है, जो सरकारी नौकरी के बजाय निजी क्षेत्र में करियर बनाना चाहती है। सना का यह निर्णय उसके परिवार के लिए चौंकाने वाला था, क्योंकि वह पारंपरिक सोच से अलग रास्ता चुन रही है। उसने अपने माता-पिता से कहा, 'मम्मा, जिंदगी मेरी है, इसलिए करियर चुनने का फैसला भी मेरा होना चाहिए। मैं सरकारी नौकरी की तैयारी नहीं करना चाहती।' यह सोच आज के Gen Z को पिछली पीढ़ियों से अलग बनाती है। मनोचिकित्सक डॉ. विशाल छाबड़ा के अनुसार, Gen Z पहले की पीढ़ियों की तुलना में अधिक आत्मविश्वासी और मुखर है। वे बिना झिझक अपने विचार व्यक्त करते हैं और गलत बात का विरोध करने से नहीं डरते। यह बदलाव न केवल उनके स्वभाव में है, बल्कि समाज और समय के बदलते माहौल का भी परिणाम है। दिल्ली के जंतर मंतर पर इस जनरेशन ने जिस तरह दृढ़ता से अपनी बात रखी, उससे साफ जाहिर होता है कि उनके पास हौसले और हिम्मत की कमी नहीं है।
डॉ. छाबड़ा के अनुसार, आज का युवा करियर चुनने में अधिक आत्मविश्वास दिखाते हैं। वे पारंपरिक नौकरी के विकल्पों तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि अपनी रुचि, बेहतर वेतन और वर्क-लाइफ बैलेंस जैसे विकल्पों पर भी विचार करते हैं। सोशल मीडिया का प्रभाव भी इस आत्मविश्वास को बढ़ाता है। डॉ. छाबड़ा बताते हैं कि आज के युवा इंटरनेट के जरिए दुनिया से जुड़े हुए हैं और विभिन्न देशों की संस्कृति, शिक्षा और जीवनशैली के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं। यह एक्सपोजर उन्हें अपने विचार व्यक्त करने और नए विकल्प चुनने का आत्मविश्वास देता है।



















