Big Surprise in Apple iPhone 18 Pro Max: वेरिएबल कैमरा और सबसे बड़ी बैटरी का दावा

एपल का अगला प्रीमियम स्मार्टफोन आईफोन 18 प्रो मैक्स सितंबर 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले सामने आए लीक्स में फोन के कई बड़े अपग्रेड की जानकारी
एपल का अगला प्रीमियम स्मार्टफोन आईफोन 18 प्रो मैक्स सितंबर 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले सामने आए लीक्स में फोन के कई बड़े अपग्रेड की जानकारी मिली है। इसमें नया ए20 प्रो चिपसेट, बड़ी 5,567mAh बैटरी और वेरिएबल अपर्चर वाला कैमरा सेंसर शामिल हो सकता है। इसके अलावा, फोन में नया डार्क चेरी रंग और छोटा डायनेमिक आइलैंड भी देखने को मिल सकता है।
लीक्स के अनुसार, आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स में नया डार्क चेरी रंग विकल्प दिया जाएगा, जिसमें गहरे लाल और गुलाबी रंग की झलक देखने को मिलेगी। यह नया रंग आईफोन 17 प्रो में दिए गए कॉस्मिक ऑरेंज की जगह ले सकता है। इसके अलावा, फोन ब्लैक, सिल्वर और लाइट ब्लू रंगों में भी उपलब्ध हो सकता है। आईफोन 18 प्रो मैक्स में 6.9 इंच का सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। साथ ही, डायनेमिक आइलैंड का आकार पहले के मुकाबले करीब 33 फीसदी छोटा होगा।
आईफोन 18 प्रो मैक्स में नया ए20 प्रो चिपसेट भी मिलने की उम्मीद है, जो 3 नैनोमीटर तकनीक पर आधारित होगा। इसमें पुराने ए19 प्रो की एन3पी पैकेजिंग के बजाय वेफर-लेवल मल्टी-चिप मॉड्यूल पैकेजिंग का उपयोग किया जा सकता है। इसका उद्देश्य ट्रांसमीटर को एक-दूसरे के करीब रखकर लेटेंसी कम करना और बैटरी की क्षमता को बेहतर बनाना है। फोन में 16GB तक रैम और 1TB तक तेज इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है। इसके अलावा, नया सी2 मॉडेम बेहतर 5जी कनेक्टिविटी और कम बैटरी खपत में मदद कर सकता है।
कैमरा सेटअप में भी महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आईफोन 18 प्रो मैक्स में 50MP सोनी आईएमएक्स905 वेरिएबल अपर्चर सेंसर होगा, जिससे यूजर सेंसर में जाने वाली रोशनी की मात्रा को मैन्युअल रूप से सेट कर सकेगा। इसके साथ 48MP अल्ट्रावाइड और 48MP टेलीफोटो सेंसर भी मिल सकते हैं, जबकि फ्रंट में 18MP का सेल्फी कैमरा होगा। फोन में 5,567mAh की बड़ी बैटरी होगी, जो 25W मैगसेफ/क्यूआई2 चार्जिंग और 4.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। कनेक्टिविटी में वाई-फाई 8, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, नाविक+जीपीएस और आईपी68 रेटिंग शामिल हो सकती है।



















