New TRAI MyCall app for Android users: कॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क की शिकायत सीधे TRAI तक पहुंचाएं

यदि आपके फोन में बार-बार कॉल ड्रॉप हो रहा है, नेटवर्क कमजोर है या कॉल के दौरान आवाज स्पष्ट नहीं आ रही है, तो अब आप अपनी समस्याओं को सीधे भारतीय दूरसंचार विनियाम
यदि आपके फोन में बार-बार कॉल ड्रॉप हो रहा है, नेटवर्क कमजोर है या कॉल के दौरान आवाज स्पष्ट नहीं आ रही है, तो अब आप अपनी समस्याओं को सीधे भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) तक पहुंचा सकते हैं। TRAI ने एंड्रॉयड उपयोगकर्ताओं के लिए TRAI MyCall ऐप का नया संस्करण पेश किया है। TRAI के अनुसार, यह ऐप देश के 100 करोड़ से अधिक टेलीकॉम उपयोगकर्ताओं को कॉलिंग से संबंधित समस्याओं के बारे में अपने अनुभव साझा करने का अवसर देगा।
कॉल के दौरान किसी भी दिक्कत का सामना करने पर, उपयोगकर्ता इस ऐप के माध्यम से फीडबैक दे सकते हैं। वर्तमान में, TRAI MyCall ऐप केवल Android उपयोगकर्ताओं के लिए Google Play Store पर उपलब्ध है। हालांकि, iPhone यानी iOS उपयोगकर्ताओं के लिए इस ऐप की उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। TRAI MyCall की सहायता से उपयोगकर्ता कॉल ड्रॉप, खराब नेटवर्क या कॉलिंग से जुड़ी अन्य परेशानियों की जानकारी दे सकते हैं।
इस ऐप की खास बात यह है कि हर कॉल के बाद स्क्रीन पर एक पॉप-अप दिखाई दे सकता है, जिसके जरिए उपयोगकर्ता तुरंत अपनी कॉल की रेटिंग कर सकेंगे। TRAI के अनुसार, उपयोगकर्ताओं का फीडबैक और उससे संबंधित डेटा गोपनीय रखा जाएगा। ऐप को खोलने के बाद आवश्यक अनुमतियों को प्रदान करें और नियमों और शर्तों को पढ़ें।
यदि कॉल ड्रॉप होती है या नेटवर्क में कोई समस्या आती है, तो ऐप के माध्यम से इसकी जानकारी दें। आपका फीडबैक TRAI और संबंधित टेलीकॉम कंपनी तक पहुंच सकता है, जिससे कंपनियों को नेटवर्क और कॉलिंग की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिल सकती है। TRAI MyCall में कॉलिंग से जुड़ी कई समस्याओं पर फीडबैक देने का विकल्प है, जिसमें कॉल ड्रॉप, आवाज में शोर, आवाज में देरी, क्रॉस कनेक्शन की समस्या, और कॉल कनेक्ट होने में अधिक समय लगना शामिल है।



















