New Tablet Launch: Huawei MatePad SE 11 की कीमत 19,999 रुपये

huawei matepad se 11 अब flipkart पर उपलब्ध है। यह टैबलेट विशेष रूप से छात्रों, परिवारों और सामान्य उपयोगकर्ताओं के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें 11 इंच की eye
Huawei MatePad SE 11 अब Flipkart पर उपलब्ध है। यह टैबलेट विशेष रूप से छात्रों, परिवारों और सामान्य उपयोगकर्ताओं के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें 11 इंच की Eye Comfort डिस्प्ले है और यह Huawei M-Pen Lite को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि इस टैबलेट में प्रोडक्टिविटी पर ध्यान केंद्रित करने वाले फीचर्स, शानदार डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ है।
Huawei MatePad SE 11 (2026) को भारत में Nebula Grey रंग में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 25,999 रुपये है, लेकिन फिलहाल Flipkart पर यह 19,999 रुपये के ऑफर प्राइस में उपलब्ध है। इस तरह ग्राहक लॉन्च कीमत की तुलना में 6,000 रुपये की बचत कर सकते हैं।
इस टैबलेट में 11 इंच का FullView Display है, जो RGB कलर गैमट को सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Kirin 710A प्रोसेसर, 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। ऑडियो के लिए इसमें चार स्पीकर हैं, जो HUAWEI Histen 9.0 साउंड टेक्नोलॉजी का समर्थन करते हैं।
बैटरी की बात करें तो MatePad SE 11 में 7700mAh की बैटरी है, जो 22.5W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ HUAWEI M-Pen Lite का सपोर्ट है, जिससे यूजर्स हाथ से नोट्स लिख सकते हैं। इसके अलावा, इसमें HUAWEI Smart Keyboard भी शामिल है, जो लंबे टेक्स्ट लिखने में मदद करता है।



















