France proposes fighter jet deal: भारत में 200 से ज्यादा राफेल बनाने की योजना

भारत जल्द ही 200 से ज्यादा राफेल फाइटर जेट वाला देश बन सकता है। 114 नए राफेल की लगभग 3.25 लाख करोड़ रुपये की मेगा डील अब एक कदम और बढ़ गई है। फ्रांस की dassault
भारत जल्द ही 200 से ज्यादा राफेल फाइटर जेट वाला देश बन सकता है। 114 नए राफेल की लगभग 3.25 लाख करोड़ रुपये की मेगा डील अब एक कदम और बढ़ गई है। फ्रांस की Dassault Aviation ने भारत को इस डील का पूरा तकनीकी और व्यावसायिक प्रस्ताव सौंप दिया है। वर्तमान में, भारतीय वायुसेना के बेड़े में पहले से मौजूद 36 राफेल और नौसेना के लिए प्रस्तावित 26 राफेल-M के ऑर्डर को मिलाकर यह संख्या 62 राफेल विमानों तक पहुंचती है। अगर 114 नए राफेल शामिल होते हैं, तो देश में राफेल विमानों की कुल संख्या 176 हो जाएगी। इसके साथ ही, भारतीय नौसेना भविष्य में 31 और राफेल विमानों को शामिल करने की योजना बना रही है। यदि यह प्रस्ताव भी आगे बढ़ता है, तो भारत के पास 200 से अधिक राफेल फाइटर जेट हो सकते हैं।
यह सिर्फ एक फाइटर जेट खरीदने की कहानी नहीं है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत अपनी एयर पावर को बड़े पैमाने पर मजबूत करने की तैयारी में है। खास तौर पर चीन और पाकिस्तान की संयुक्त हवाई चुनौती को देखते हुए, भारतीय वायुसेना के लिए बड़ी संख्या में आधुनिक मल्टी-रोल फाइटर जेट बेहद अहम हो गए हैं। ऑपरेशन सिंदूर ने यह स्पष्ट कर दिया कि भविष्य की लड़ाई में केवल फाइटर जेट की गुणवत्ता ही नहीं, बल्कि संख्या, लंबी दूरी की मिसाइल, AESA रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर, नेटवर्किंग और स्टैंड-ऑफ हथियारों का पूरा कॉम्बिनेशन निर्णायक होगा।
















