Nepal Violence During Bolbam Yatra: भारत से सटे जिले में कर्फ्यू लागू

नेपाल के भारत से सटे सुनसरी जिले में धार्मिक विवाद के चलते हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। देवानगंज-3 में बोलबम यात्रा के दौरान दो धार्मिक समुदायों के बीच शुरू हुआ व
नेपाल के भारत से सटे सुनसरी जिले में धार्मिक विवाद के चलते हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। देवानगंज-3 में बोलबम यात्रा के दौरान दो धार्मिक समुदायों के बीच शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसके परिणामस्वरूप एक युवक की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। पुलिस को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए फायरिंग करनी पड़ी। घटना के बाद प्रशासन ने जिले के कई क्षेत्रों में अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लागू कर दिया है। सुनसरी जिले के विभिन्न इलाकों में सोमवार से कर्फ्यू प्रभावी है। प्रशासन ने हरिनगरा, भुटाहा, कप्तानगंज, घुस्की और देवानगंज बाजारों में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। मंगलवार को भी इन क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक पाबंदियां जारी रहीं। प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि स्थिति सामान्य होने तक कर्फ्यू जारी रहेगा।
पूरा विवाद रविवार को देवानगंज-3 स्थित कप्तानगंज इलाके में शुरू हुआ। समाचार एजेंसी के अनुसार, दो धार्मिक समुदाय अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर रहे थे। इसी दौरान लाउडस्पीकर के इस्तेमाल और धार्मिक झंडों को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच बहस हुई, लेकिन यह जल्दी ही हिंसा में बदल गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गोली चलाई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हिंसा में सुरक्षाकर्मियों सहित एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, घायलों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

















