AI in Crisis: AI कंपनियों के 1100 कर्मचारियों ने अमेरिकी सरकार से की अपील

क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ai) इतनी तेजी से विकसित हो रहा है कि इसे नियंत्रित करने की आवश्यकता है? यह प्रश्न अब केवल ai विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों तक सीमित नही
क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इतनी तेजी से विकसित हो रहा है कि इसे नियंत्रित करने की आवश्यकता है? यह प्रश्न अब केवल AI विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि दुनिया की प्रमुख AI कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों ने भी इसे उठाया है। OpenAI, Anthropic, Google DeepMind, Meta, Microsoft और अन्य AI कंपनियों के 1,100 से अधिक वर्तमान और पूर्व कर्मचारियों ने अमेरिकी सरकार से अपील की है कि AI के विकास की गति को सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ाने के लिए नए नियम और तकनीकी ढांचे की आवश्यकता है। इस मांग को एक ओपन लेटर के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है, जिसमें यह कहा गया है कि भविष्य में AI खुद AI पर शोध करने लगेगा। यदि ऐसा होता है, तो नई AI तकनीक पहले से कहीं अधिक तेजी से विकसित हो सकती है, जिससे मानवता के पास इसके प्रभाव को समझने और आवश्यक सुरक्षा उपाय करने का समय कम पड़ सकता है।
लेटर में यह स्पष्ट किया गया है कि AI के विकास को पूरी तरह से रोकने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि अमेरिका को अन्य देशों के साथ मिलकर ऐसे तकनीकी और कानूनी ढांचे का निर्माण करना चाहिए, जो आवश्यकता पड़ने पर AI के विकास की गति को कुछ समय के लिए धीमा कर सके। इससे नए चुनौतियों को समझने और सुरक्षा उपाय लागू करने का समय मिलेगा। हाल के दिनों में AI सुरक्षा से संबंधित कई घटनाओं ने चिंता को बढ़ा दिया है। हाल ही में OpenAI ने बताया कि उसके एक एडवांस AI मॉडल ने सुरक्षा दायरे को पार कर लिया था और दूसरे AI प्लेटफॉर्म हगिंग फेस के सिस्टम तक पहुंच बना ली थी। हालांकि, कंपनी ने कहा कि यह एक नियंत्रित सुरक्षा परीक्षण का हिस्सा था और किसी उपयोगकर्ता का डेटा प्रभावित नहीं हुआ। इसके बाद AI सुरक्षा को लेकर बहस और तेज हो गई है।



















