Google's Major Restructuring: गूगल में बड़ा फेरबदल, अब क्या अटक जाएगा AI का 'महाप्रोजेक्ट'

गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट ने बुधवार को अपने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (ai) डिविजन में एक महत्वपूर्ण फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत, ai प्रमुख डेमिस हासाबिस अप
गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट ने बुधवार को अपने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) डिविजन में एक महत्वपूर्ण फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत, AI प्रमुख डेमिस हासाबिस अपनी अहम भूमिका छोड़कर अन्य जिम्मेदारियों को संभालेंगे। यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब कंपनी के कई जाने-माने AI वैज्ञानिक भी अन्य कंपनियों में जाने का ऐलान कर रहे हैं, जिससे गूगल के AI प्रोजेक्ट, विशेषकर एडवांस्ड Gemini मॉडल, पर असर पड़ सकता है। गूगल के Gemini AI मॉडल से जुड़े कई प्रमुख अधिकारी, जिनमें प्रसिद्ध इंजीनियर जेफ डीन का नाम भी शामिल है, कंपनी छोड़ने की तैयारी में हैं। यह स्थिति गूगल के लिए चिंता का विषय बन गई है, क्योंकि AI के क्षेत्र में गूगल एंथ्रोपिक और ओपनएआई जैसी कंपनियों से पीछे छूट रहा है। इन दोनों कंपनियों ने हाल के महीनों में गूगल के कई AI एक्सपर्ट को अपनी टीम में शामिल किया है।
कंपनी की AI लीडरशिप में यह बदलाव ऐसे समय हो रहा है जब Google DeepMind एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा है। कंपनी का सबसे एडवांस्ड AI मॉडल Gemini, जिसे जून में जारी किया जाना था, अब तक जारी नहीं हो पाया है। इसे गूगल का महाप्रोजेक्ट माना जा रहा है। इस बदलाव की खबर आते ही अल्फाबेट के शेयर में लगभग 4 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। डेमिस हासाबिस ने अपने स्टाफ को भेजे गए एक ईमेल में बताया कि उन्हें Alphabet के चीफ साइंटिस्टर की नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही, वे गूगल के डीपमाइंड के सीईओ पद से हटकर चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे। हासाबिस ने यह भी कहा कि आर्टिफिशियल जनरल इंटेलीजेंस (AGI) की दिशा में वे अब पहले से ज्यादा करीब हैं, इसलिए उन्होंने अपनी भूमिका में बदलाव करने का निर्णय लिया है।



















