Uttar Pradesh to Become Tech Innovation Hub: लखनऊ और नोएडा में 'यू-हब' स्थापित करने को कैबिनेट की मंजूरी

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश अब केवल औद्योगिक विकास का केंद्र नहीं बनेगा, बल्कि यह अत्याधुनिक तकनीक और नवाचार का भी एक महत्वपूर्ण केंद्र बनने की दिशा में कद
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश अब केवल औद्योगिक विकास का केंद्र नहीं बनेगा, बल्कि यह अत्याधुनिक तकनीक और नवाचार का भी एक महत्वपूर्ण केंद्र बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। हाल ही में राज्य कैबिनेट ने लखनऊ और नोएडा में 'यू-हब' (डीप-टेक हब) स्थापित करने के लिए मंजूरी दी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआत 100 करोड़ रुपये की राशि से होगी, जिसका उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), क्वांटम प्रौद्योगिकी, सेमीकंडक्टर, जैव प्रौद्योगिकी और अन्य अत्याधुनिक तकनीकों से जुड़े स्टार्टअप्स को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करना है। इस हब के माध्यम से स्टार्टअप्स को अनुसंधान, निवेश और उद्योगों का सहयोग एक ही मंच पर मिलेगा, जिससे उनकी विकास संभावनाओं में वृद्धि होगी।
यू-हब का उद्देश्य स्टार्टअप्स, अनुसंधान संस्थानों, उद्योगों, निवेशकों और नीति निर्माताओं के लिए एकीकृत मंच प्रदान करना है। यहां विश्वस्तरीय अवसंरचना, पूंजी तक पहुंच, उद्योग-अकादमिक सहयोग और रणनीतिक साझेदारियों के माध्यम से डीप-टेक स्टार्टअप्स को बढ़ावा दिया जाएगा। यह हब द्वि-स्थलीय मॉडल पर कार्य करेगा, जिसमें नोएडा केंद्र में क्वांटम एवं एडवांस्ड कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर डिजाइन, फिजिकल एआई, रोबोटिक्स, रक्षा प्रौद्योगिकी और उन्नत जैव प्रौद्योगिकी पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। वहीं, लखनऊ केंद्र में एप्लीकेशन आधारित एआई, गवटेक, हेल्थकेयर, इंडस्ट्रियल एआइ, कृषि जैव प्रौद्योगिकी और डायग्नोस्टिक्स से जुड़े नवाचारों को बढ़ावा दिया जाएगा।



















