Hawk Eye in Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा में 'Hawk Eye' का सख्त पहरा! भीड़ बढ़ते ही बजेगा अलार्म, हथियार लहराया तो तुरंत पकड़ेगी एआई पुलिस

बरेली में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस ने एक अत्याधुनिक एआई सॉफ्टवेयर 'हाक आई' विकसित किया है। यह सॉफ्टवेयर भीड़, ट्रैफ
बरेली में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस ने एक अत्याधुनिक एआई सॉफ्टवेयर 'हाक आई' विकसित किया है। यह सॉफ्टवेयर भीड़, ट्रैफिक में अचानक वृद्धि और शस्त्रों के दिखाई देने पर तुरंत अलार्म बजाने की क्षमता रखता है। इससे कंट्रोल रूम में बैठे अधिकारियों को यह जानकारी मिल सकेगी कि किस क्षेत्र में भीड़ बढ़ रही है, ताकि वहां पर पुलिस बल को भेजकर शांति व्यवस्था बनाई जा सके। इस तकनीक का उद्देश्य कांवड़ियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है।
हाक आई सॉफ्टवेयर की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि यदि किसी व्यक्ति ने भीड़ में कोई हथियार जैसे चाकू, तलवार या तमंचा निकाला, तो यह सॉफ्टवेयर उसे तुरंत पहचान लेगा और अलार्म बजाएगा। साथ ही, उस व्यक्ति का फोटो भी पुलिस को भेजा जाएगा, जिससे उसे पकड़ने में मदद मिलेगी। एडीजी जोन रमित शर्मा ने बताया कि कांवड़ियों की निगरानी और सुरक्षा के लिए पुलिस लाइंस में एक जोनल कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से नौ जिलों के रास्तों की निगरानी की जा रही है। जलाभिषेक वाले शिव मंदिरों को भी इस कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है।


















