Traffic Violation Monitoring: गुरुग्राम में एआई आधारित ट्रैफिक निगरानी प्रणाली लागू करने की तैयारी

गुरुग्राम में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर अब ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से नजर रखी जाएगी। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) और गुरुग्राम ट्रै
गुरुग्राम में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर अब ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से नजर रखी जाएगी। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) और गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने शहर में एआई आधारित ट्रैफिक इन्फोर्समेंट सिस्टम लागू करने की योजना बनाई है। इस प्रणाली के तहत, लेन ड्राइविंग के नियमों का उल्लंघन करने वाले और नो एंट्री में बिना अनुमति प्रवेश करने वाले भारी वाहनों की पहचान सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जाएगी। इसके बाद, संबंधित वाहन का ऑनलाइन चालान तैयार कर सीधे वाहन मालिक के पते पर भेजा जाएगा। जीएमडीए के अधिकारियों का मानना है कि इस नई व्यवस्था से ट्रैफिक नियमों का पालन बढ़ेगा और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
जीएमडीए ने पहले से लगे सीसीटीवी कैमरों को एआई तकनीक से जोड़ने का निर्णय लिया है। यह प्रणाली अपने आप लेन अनुशासन का उल्लंघन करने वाले वाहनों की पहचान कर सकेगी। इसके अलावा, शहर के 31 कचरा संग्रहण वाहनों को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आइसीसीसी) के सीसीटीवी नेटवर्क से भी जोड़ा गया है। इन सभी वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर कैमरा नेटवर्क से मैप किए गए हैं, जिससे इनकी गतिविधियों पर रियल-टाइम निगरानी रखी जा सकेगी। नई व्यवस्था के तहत, यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि कचरा संग्रहण के दौरान कोई अव्यवस्था न हो और यदि कोई शिकायत आती है तो संबंधित वाहन की तुरंत पहचान की जा सके।


















