Affordable Air Travel from Chandigarh: चंडीगढ़ से हिमाचल का हवाई सफर हुआ सस्ता, पर्यटकों के लिए मानसून ऑफर

संवाद सहयोगी, कुल्लू। चंडीगढ़ से कुल्लू के बीच हेलीकाप्टर सेवा अब और भी किफायती हो गई है। बरसात के मौसम में भूस्खलन के कारण सड़कें अक्सर बाधित हो जाती हैं, ऐसे
संवाद सहयोगी, कुल्लू। चंडीगढ़ से कुल्लू के बीच हेलीकाप्टर सेवा अब और भी किफायती हो गई है। बरसात के मौसम में भूस्खलन के कारण सड़कें अक्सर बाधित हो जाती हैं, ऐसे में हेरिटेज एविएशन ने यात्रियों के लिए एक विशेष मानसून ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत हेलीकाप्टर किराए में 3,000 रुपये की कटौती की गई है। पहले यात्रियों को प्रति सीट 8,500 रुपये चुकाने होते थे, लेकिन अब उन्हें केवल 5,500 रुपये ही देने होंगे। यह कदम न केवल यात्रियों के लिए राहत का कारण बनेगा, बल्कि पर्यटन उद्योग को भी नई गति प्रदान करेगा। हेलीकाप्टर सेवा की यह पहल मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा 6 जुलाई को शुरू की गई थी, और इसके प्रति पर्यटकों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
चंडीगढ़-मंडी-कुल्लू मार्ग पर संचालित यह हेलीकाप्टर दिन में 10 बजे चंडीगढ़ से उड़ान भरता है और 10:30 बजे मंडी के कांगणीधार हेलीपोर्ट पर पहुंचता है। इसके बाद, यह पांच मिनट बाद कुल्लू के लिए रवाना होता है और 10:45 बजे वहां पहुंच जाता है। इस प्रकार, चंडीगढ़ से कुल्लू का सफर मात्र 45 मिनट में पूरा हो जाता है। वापसी में, हेलीकाप्टर सुबह 9 बजे कुल्लू से उड़ान भरता है और 9:45 बजे चंडीगढ़ पहुंचता है। यह सेवा कुल्लू-मनाली आने वाले पर्यटकों के लिए एक बेहतर विकल्प साबित होगी, खासकर जब सड़कें प्रभावित हों।


















