Government's Revenue Surge: जुलाई में GST कलेक्शन बढ़कर 2.11 करोड़ पहुंचा

जुलाई महीने में भारत सरकार को जीएसटी कलेक्शन के जरिए अभूतपूर्व आय प्राप्त हुई है। सरकारी खजाने में जीएसटी और अन्य करों से मिली रकम ने इस महीने को विशेष बना दिया
जुलाई महीने में भारत सरकार को जीएसटी कलेक्शन के जरिए अभूतपूर्व आय प्राप्त हुई है। सरकारी खजाने में जीएसटी और अन्य करों से मिली रकम ने इस महीने को विशेष बना दिया है। शनिवार को जारी किए गए मंथली जीएसटी राजस्व आंकड़ों के अनुसार, घरेलू खपत में मजबूती, उच्च अनुपालन दर और आयात से टैक्स कलेक्शन में वृद्धि के चलते जुलाई 2026 में भारत का सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) कलेक्शन साल-दर-साल 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष के मुकाबले एक महत्वपूर्ण वृद्धि दर्शाता है, जो सरकार की आर्थिक नीतियों की सफलता को भी उजागर करता है।
वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और वेस्ट एशिया में भू-राजनीतिक तनावों के बावजूद, भारत में आर्थिक गतिविधियों में मजबूती बनी हुई है। जुलाई में जीएसटी कलेक्शन लगातार दूसरे महीने 2 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े से ऊपर रहा, जो घरेलू ट्रांजैक्शन से प्राप्त सकल जीएसटी कलेक्शन में पिछले वर्ष के 1.31 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% की वृद्धि दर्शाता है। आयात से प्राप्त जीएसटी कलेक्शन में भी 28.8% की वृद्धि हुई, जो बढ़कर 66,511 करोड़ रुपये हो गया। इस प्रकार, कुल कलेक्शन 2.11 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया। रिफंड को ध्यान में रखते हुए, नेट जीएसटी कलेक्शन 1.81 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 15.8% अधिक है।



















