Investment in Haryana's Textile Industry: हरियाणा के टेक्सटाइल उद्योगों को मिला 54 करोड़ से अधिक का पूंजी निवेश,आधुनिकीकरण को बढ़ावा

हरियाणा के टेक्सटाइल उद्योगों के आधुनिकीकरण के लिए केंद्र सरकार ने पिछले तीन वर्षों में 183 सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को 54.81 करोड़ रुपये की पूं
हरियाणा के टेक्सटाइल उद्योगों के आधुनिकीकरण के लिए केंद्र सरकार ने पिछले तीन वर्षों में 183 सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को 54.81 करोड़ रुपये की पूंजी निवेश सब्सिडी प्रदान की है। यह जानकारी लोकसभा में सोनीपत से कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी के प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय वस्त्र राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा ने दी। इस सहायता के तहत सोनीपत संसदीय क्षेत्र के 14 उद्योगों को भी 3.79 करोड़ रुपये की सब्सिडी मिली है। यह सब्सिडी उन इकाइयों को दी गई है जिन्होंने मशीनरी के आधुनिकीकरण और तकनीकी उन्नयन के लिए निवेश किया था। हरियाणा में इस योजना के तहत अब तक 183 मामलों का निपटारा किया जा चुका है।
केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रौद्योगिकी उन्नयन निधि योजना 31 मार्च, 2022 तक लागू रही थी। इसके बाद योजना को बंद कर दिया गया, लेकिन उस अवधि के दौरान पंजीकृत पात्र मामलों की लंबित वित्तीय देनदारियों का भुगतान अभी भी जारी है। हरियाणा को जारी की गई राशि भी इसी प्रक्रिया का हिस्सा है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि बजट 2026-27 में घोषित इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल प्रोग्राम के माध्यम से टेक्सटाइल क्षेत्र के आधुनिकीकरण, रोजगार सृजन, कौशल विकास और निर्यात बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।



















