Viral Lassi Shop: सोनुवा की अंजली बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल

सोनुवा प्रखंड के दिग्गीलोटा गांव की अंजली हेम्ब्रम ने अपनी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर एक नई पहचान बनाई है। पहले वह आजीविका की तलाश में दूसरे राज्यों में
सोनुवा प्रखंड के दिग्गीलोटा गांव की अंजली हेम्ब्रम ने अपनी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर एक नई पहचान बनाई है। पहले वह आजीविका की तलाश में दूसरे राज्यों में मजदूरी करने को मजबूर थीं, लेकिन अब उन्होंने अपनी लस्सी की दुकान से एक नया व्यवसाय शुरू किया है। अंजली ने हाल ही में एक फास्ट फूड कार्ट का उद्घाटन किया, जिसे जिला प्रशासन के सहयोग से अनुदान पर उपलब्ध कराया गया। विधायक जगत माझी ने इस कार्ट का उद्घाटन किया और अंजली के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अंजली ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से अपने गांव में रहकर भी आत्मनिर्भर बना जा सकता है।
अंजली की दुकान अब चाय, लस्सी, चाउमीन, मंचूरियन और आलूचोप जैसे विभिन्न फास्ट फूड व्यंजनों की पेशकश करती है। विधायक ने अंजली के स्टॉल पर जाकर उनके बनाए हुए व्यंजनों का स्वाद लिया और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए उन्हें एक डस्टबिन भी भेंट किया। अंजली ने अपने इस नए व्यवसाय के माध्यम से न केवल अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है, बल्कि वह क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं। विधायक ने क्षेत्र की महिलाओं से स्वरोजगार अपनाने का आह्वान किया और कहा कि वे बड़े सपने देखें, क्योंकि उनके सपनों को पंख लगाने का काम वे करेंगे।



















