Investment in Karnataka: कर्नाटक में 300 करोड़ का इन्वेस्टमेंट, Cipla और Rocket India का ये है प्लान

कर्नाटक राज्य को हाल ही में 300 करोड़ रुपये के दो महत्वपूर्ण निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनमें प्रमुख दवा कंपनी 'सिप्ला' (cipla) और प्लांट-बेस्ड प्रोटीन उत्
कर्नाटक राज्य को हाल ही में 300 करोड़ रुपये के दो महत्वपूर्ण निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनमें प्रमुख दवा कंपनी 'सिप्ला' (Cipla) और प्लांट-बेस्ड प्रोटीन उत्पाद बनाने वाली कंपनी 'रॉकेट इंडिया' (Roquette India) शामिल हैं। सिप्ला अपने बेंगलुरु स्थित बोम्मासंद्रा प्लांट के विस्तार के लिए 200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जबकि रॉकेट इंडिया गोकाक, बेलगावी जिले में नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने के लिए 100 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। सिप्ला के प्लांट के विस्तार का कार्य पहले ही शुरू हो चुका है और उम्मीद है कि यह विस्तारित यूनिट इस वर्ष दिसंबर तक उत्पादन शुरू कर देगी। यह जानकारी कर्नाटक सरकार द्वारा आयोजित मुंबई रोडशो के दूसरे दिन सामने आई, जिसका उद्देश्य राज्य में निवेश को आकर्षित करना था। राज्य के भारी एवं मध्यम उद्योग मंत्री एम. बी. पाटिल ने इस रोडशो की जानकारी दी।
रोडशो के दौरान, कर्नाटक सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने कई प्रमुख कंपनियों के साथ बैठकें की, जिनमें ब्लैकस्टोन, सेंट-गोबेन, होराइजन, हेंकेल, केईसी इंटरनेशनल और आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी शामिल हैं। इन बैठकों में कर्नाटक में निवेश और औद्योगिक विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा की गई। रॉकेट इंडिया ने गोकाक में अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने के लिए 100 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है। यह कंपनी प्लांट-बेस्ड प्रोटीन उत्पाद बनाती है, जिसके लिए मक्का मुख्य कच्चा माल है। कर्नाटक देश के सबसे बड़े मक्का उत्पादक राज्यों में से एक है, जिससे कंपनी को कच्चे माल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इसके साथ ही, स्थानीय किसानों को अपनी उपज के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध होगा।

















