SBI Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा 10% बढ़कर 21121 करोड़ रुपये पहुंचा

भारतीय स्टेट बैंक (sbi) ने वित्तीय वर्ष 27 की पहली तिमाही में 21,121 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफ़िट दर्ज किया है। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि में 19,160 करोड़ रुपये
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने वित्तीय वर्ष 27 की पहली तिमाही में 21,121 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफ़िट दर्ज किया है। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि में 19,160 करोड़ रुपये के मुकाबले 10% से अधिक की वृद्धि दर्शाता है। प्रॉफिट में यह वृद्धि मुख्यतः बैंक के लोन लॉस प्रोविज़न में साल-दर-साल भारी कमी के कारण हुई है। इस अवधि में बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफ़िट 9.77% बढ़कर 33,529 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 30,544 करोड़ रुपये था।



















