SBI's Profit Surpasses 21,000 Crores: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई का मुनाफा 21,121 करोड़ रुपए

भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (sbi) ने अपने तिमाही नतीजे जारी किए हैं, जिसमें बैंक ने 21,121 करोड़ रुपए का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट दर्ज किय
भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने तिमाही नतीजे जारी किए हैं, जिसमें बैंक ने 21,121 करोड़ रुपए का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। यह मुनाफा पिछले साल की इसी तिमाही में 19,160 करोड़ रुपए की तुलना में 10 फीसदी की सालाना वृद्धि दर्शाता है। बैंक का यह प्रदर्शन मार्केट के 19,052 करोड़ रुपए के अनुमान से भी अधिक है।
SBI के अनुसार, इस तिमाही में नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 15 फीसदी बढ़कर 46,992 करोड़ रुपए तक पहुंच गई, जो कि 46,214 करोड़ रुपए के अनुमान से अधिक है। इसके अलावा, ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी 10 फीसदी बढ़कर 33,529 करोड़ रुपए हो गया है। घरेलू नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) इस तिमाही में 3 फीसदी रहा, जो कि पिछले तिमाही के मुकाबले 7 बेसिस पॉइंट्स का सुधार दर्शाता है।
बैंक ने यह भी बताया कि इस तिमाही में उसका कुल बिजनेस 110 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इसमें डिपॉजिट 60 लाख करोड़ रुपए से अधिक हैं, जबकि एडवांसेज (लोन) 50 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गए। पूरे बैंक के एडवांसेज़ में सालाना 19 फीसदी की वृद्धि हुई है, जबकि घरेलू एडवांसेज़ में 18.15 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है।
SBI के विभिन्न सेगमेंट में लोन में भी वृद्धि देखी गई है। रिटेल, एग्रीकल्चर, SME और कॉर्पोरेट लोन सभी में वृद्धि हुई है। RAM एडवांसेज में सालाना 18.20 फीसदी की वृद्धि हुई है। एग्रीकल्चर एडवांसेज में 25 फीसदी, SME एडवांसेज में 22 फीसदी, रिटेल पर्सनल एडवांसेज में 15 फीसदी और कॉर्पोरेट एडवांसेज में 18 फीसदी की वृद्धि हुई है।



















