SBI Q1 Results: पहली तिमाही में 10% बढ़ा एसबीआई का मुनाफा, कारोबार 110 लाख करोड़ के पार

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (sbi) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं, जो बाजार की उम्मीदों से बेहतर रहे हैं। बैंक
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं, जो बाजार की उम्मीदों से बेहतर रहे हैं। बैंक का शुद्ध मुनाफा 10% बढ़कर 21,121 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो कि बाजार की उम्मीद 19,052 करोड़ रुपये से काफी अधिक है। पिछले साल की समान तिमाही में बैंक का मुनाफा 19,160 करोड़ रुपये था। मुनाफे के साथ-साथ, ब्याज से होने वाली कमाई और कर्ज वितरण में भी SBI ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके चलते बैंक के नतीजों को सकारात्मक रूप से देखा गया और शेयर में तेजी आई।
जून तिमाही में बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 15% बढ़कर 46,992 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में अच्छी बढ़ोतरी है। यह आंकड़ा भी बाजार के अनुमान 46,214 करोड़ रुपये से अधिक रहा। वहीं, बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 10% बढ़कर 33,529 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह दर्शाता है कि मुख्य बैंकिंग कारोबार से आय मजबूत बनी हुई है।
पहली तिमाही का एक महत्वपूर्ण पहलू बैंक के मार्जिन में सुधार रहा, जहां घरेलू नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) बढ़कर 3% हो गया, जो पिछली तिमाही से 7 बेसिस प्वाइंट अधिक है। पूरे बैंक का NIM भी 2.86% पर पहुंच गया, जिसमें 5 बेसिस प्वाइंट का सुधार देखा गया। बाजार में यह आशंका थी कि जमा पर बढ़ती ब्याज लागत और टर्म डिपॉजिट की री-प्राइसिंग का असर बैंक की कमाई पर पड़ सकता है, लेकिन तिमाही नतीजों में ऐसा दबाव अधिक दिखाई नहीं दिया।
SBI ने बताया कि जून तिमाही के दौरान उसका कुल कारोबार 110 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया। बैंक के कुल डिपॉजिट 60 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गए हैं, जबकि कुल एडवांस 50 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गए हैं। पूरे बैंक के एडवांस में सालाना आधार पर 19% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। घरेलू एडवांस 18.15% बढ़े, जबकि विदेशी शाखाओं के एडवांस रुपये के आधार पर 21% और डॉलर के आधार पर 10% बढ़े।



















