Lottery ticket thrown in trash: इटली में 11 करोड़ का लॉटरी टिकट कूड़े में फेंका गया

कई बार एक छोटी सी गलती इंसान को करोड़ों का नुकसान करा सकती है। इटली में एक महिला के साथ ऐसा ही हुआ, जिसने 11 करोड़ रुपये (10 लाख यूरो) की लॉटरी जीतने का मौका गं
कई बार एक छोटी सी गलती इंसान को करोड़ों का नुकसान करा सकती है। इटली में एक महिला के साथ ऐसा ही हुआ, जिसने 11 करोड़ रुपये (10 लाख यूरो) की लॉटरी जीतने का मौका गंवा दिया। महिला ने अपने लॉटरी टिकट को बेकार समझकर कूड़ेदान में फेंक दिया। यह घटना तब सामने आई जब महिला ने अपने परिवार को इस बारे में बताया। परिवार के एक सदस्य को शक हुआ कि शायद टिकट की सही तरीके से जांच नहीं हुई है। जब दोबारा जांच की गई, तो पता चला कि वह टिकट असल में विजेता था और उस पर 10 लाख यूरो का इनाम निकला था। यह सुनते ही महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने तुरंत उसी दुकान पर जाकर टिकट की तलाश की, लेकिन तब तक कूड़ा उठाया जा चुका था।
महिला ने जब अपने लॉटरी टिकट के बारे में अपने परिवार को बताया, तो उनके एक सदस्य ने सुझाव दिया कि शायद टिकट की जांच सही नहीं हुई थी। जब दोबारा जानकारी ली गई, तब पता चला कि वह टिकट वास्तव में विजेता था। महिला ने तुरंत दुकान पर जाकर टिकट की तलाश की, लेकिन तब तक नगर निगम की गाड़ी कूड़ा ले जा चुकी थी। इसके बाद, स्थानीय कचरा प्रबंधन कंपनी SANB के अधिकारियों को पूरी घटना बताई गई। कंपनी के निदेशक और उनकी टीम ने महिला की मदद करने का फैसला किया। उन्होंने सबसे पहले यह पता लगाया कि कूड़ा किस ट्रक में गया है और उस ट्रक को आगे की प्रक्रिया से रोक दिया गया ताकि टिकट को खोजा जा सके।



















