Price Hike in Kanpur: रसोई में महंगाई की भारी मार, चीनी 51 रुपये किलो हुई

कानपुर में रसोई के आवश्यक सामानों की कीमतों में अचानक वृद्धि देखने को मिली है, जिससे आम जनता की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ रहा है। आटा, चावल, तेल और चीनी के दामों
कानपुर में रसोई के आवश्यक सामानों की कीमतों में अचानक वृद्धि देखने को मिली है, जिससे आम जनता की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ रहा है। आटा, चावल, तेल और चीनी के दामों में बढ़ोतरी ने लोगों के बजट को प्रभावित किया है। हाल ही में शक्कर की कीमत 50 से बढ़कर 51 रुपये प्रति किलो हो गई है, जबकि पहले यह 48 रुपये प्रति किलो थी। विशेषज्ञों का मानना है कि इस वृद्धि का मुख्य कारण उत्पादन में कमी, कम बारिश और त्योहारी मांग है। इसके अलावा, आटा और सरसों का तेल भी 2 से 3 रुपये प्रति किलो महंगा हो गया है। जानकारों के अनुसार, पिछले चार दिनों में शक्कर के दाम में यह वृद्धि हुई है, जिससे रसोई का बजट बिगड़ गया है।
कानपुर में कुछ स्थानों पर शक्कर की कीमत 51 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। नए चीनी सीजन की शुरुआत तक कीमतों में तेजी बनी रह सकती है। किराना व्यापारी रितेश द्विवेदी ने बताया कि फुटकर में आटा 30 रुपये किलो से बढ़कर 32-33 रुपये किलो हो गया है। इसी तरह, सरसों का तेल 182 रुपये किलो से बढ़कर 185 रुपये किलो हो गया है, और चावल की कीमत 50 रुपये किलो से बढ़कर 56-57 रुपये किलो हो गई है। इसके अलावा, 60 रुपये किलो वाला चावल अब 67 रुपये किलो तक पहुंच गया है। कानपुर गल्ला अढ़तिया संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय बाजपेई ने बताया कि गेहूं के दाम भी बढ़ गए हैं, जो अब प्रति क्विंटल 2600-2670 रुपये हो गए हैं। पहले गेहूं का भाव 2500 रुपये प्रति क्विंटल था।



















