Fraud with Builder: बिल्डर के साथ धोखाधड़ी करके खाते से निकाले 3.60 करोड़

मेरठ में एक बिल्डर के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें आरोपियों ने एक दंपती और उनके पिता के साथ मिलकर 3.60 करोड़ रुपये की रकम निकाल ली। सिविल लाइंस पु
मेरठ में एक बिल्डर के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें आरोपियों ने एक दंपती और उनके पिता के साथ मिलकर 3.60 करोड़ रुपये की रकम निकाल ली। सिविल लाइंस पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। जानकारी के अनुसार, अमरोहा निवासी बिल्डर अमरपाल सिंह को पल्लवपुरम निवासी एक दंपती ने अपने साथ काम करने का झांसा देकर अपने चंगुल में फंसा लिया। आरोपियों ने अमरपाल के बैंक खाते की कॉरपोरेट आईडी हासिल की और उसके खाते से बड़ी रकम निकाल ली। इसके साथ ही, उन्होंने बिल्डर के मोबाइल नंबर को बदलकर अपने नाम पर कर लिया, ताकि अमरपाल को लेनदेन की जानकारी न हो सके। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में चार आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
अमरपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2005 में अमरपाल कंस्ट्रक्शन के नाम से एक फर्म पंजीकृत कराई थी। वह मूल रूप से अमरोहा के ग्राम कौराला के निवासी हैं। वर्ष 2015 में उनकी मुलाकात विजय कुमार बंसल और उनकी पत्नी वंदना बंसल से हुई, जो रुड़की रोड पर स्थित रक्षित एसोसिएट्स के मालिक हैं। विजय के पिता अनिल कुमार की फर्म कृष्णा कंस्ट्रक्शन पल्लवपुरम में है। इन लोगों ने अमरपाल की फर्म के साथ काम करने की इच्छा जताई और सभी मिलकर काम करने लगे। हालांकि, वर्ष 2022 और 2023 में आरोपियों ने भुगतान में देरी का बहाना बनाकर अमरपाल के खाते की कारपोरेट आईडी ले ली और खुद भुगतान का संचालन करने लगे।


















