Kavad Yatra in UP: कांवड़ यात्रा शुरू, पुलिस मुख्यालय से निगरानी

उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है, जिसके लिए राज्य सरकार ने सुरक्षा और व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारी की है। कांवड़ियों की सु
उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है, जिसके लिए राज्य सरकार ने सुरक्षा और व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारी की है। कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए, उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने एक विशेष केंद्रीय कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यह कंट्रोल रूम पूरे प्रदेश में चल रही कांवड़ यात्रा की चौबीसों घंटे निगरानी कर रहा है। इस कंट्रोल रूम के माध्यम से राज्य के सभी संवेदनशील और प्रमुख कांवड़ मार्गों के साथ-साथ प्रमुख शिवालयों और सिद्धपीठों पर नजर रखी जा रही है। अत्याधुनिक तकनीक जैसे सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन कैमरे और अन्य निगरानी उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे रियल टाइम में स्थिति की जानकारी प्राप्त की जा सके। यदि मार्ग में कहीं भी भीड़ बढ़ने, ट्रैफिक जाम होने या किसी अप्रिय स्थिति की आशंका होती है, तो कंट्रोल रूम में मौजूद तकनीक तुरंत अलर्ट जारी करती है।
कंट्रोल रूम से राज्यभर की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा मानकों और ट्रैफिक डायवर्जन के प्लान की निरंतर समीक्षा की जाएगी। तैनात अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं ताकि किसी भी अप्रत्याशित परिस्थिति का समय रहते समाधान किया जा सके। उत्तर प्रदेश पुलिस का प्राथमिक उद्देश्य कांवड़ यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित, विवाद-मुक्त और सुव्यवस्थित बनाना है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस, सिविल पुलिस और RAF के जवानों को मार्गों पर तैनात किया गया है। कांवड़ियों के लिए बनाए गए विश्राम शिविरों की सुरक्षा से लेकर मार्ग में एम्बुलेंस और आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था तक, हर पहलू पर केंद्रीय कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है।


















