Shooting incident in Meerut: सिरफिरे ने युवती को मारी गोली, फिर खुद को भी किया घायल

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवक ने एक युवती पर गोली चलाकर खुद को भी गोली मार ली। यह घटना डिफेंस एंक्लेव कालोनी के जोनल पार्क के पास हुई, जह
मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवक ने एक युवती पर गोली चलाकर खुद को भी गोली मार ली। यह घटना डिफेंस एंक्लेव कालोनी के जोनल पार्क के पास हुई, जहां आदित्य नामक युवक ने युवती के माथे पर दो गोलियां चलाईं। इसके बाद उसने अपने सीने में भी दो गोलियां दाग दीं। गोली लगने से आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पहले कैलाशी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत चिंताजनक होने के कारण उसे सुभारती अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मृतक युवक की पहचान आदित्य (22) के रूप में हुई है, जो कंकरखेड़ा क्षेत्र के शिवलोकपुरी का निवासी था। पुलिस के अनुसार, आदित्य हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था। उसे पहले अवैध हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि आदित्य और युवती के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। विवाद के बाद आदित्य ने युवती पर गोली चलाई और फिर खुद को भी गोली मार ली।



















