Army Recruitment Rally Preparation Complete: 2 से 15 सितंबर तक भिवानी में दौड़ेंगे अभ्यर्थी, क्या हैं जरूरी डॉक्यूमेंट्स?

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में भर्ती के लिए महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी और भिवानी जिले के अभ्यर्थियों के लिए फिजिकल टेस्ट के
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में भर्ती के लिए महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी और भिवानी जिले के अभ्यर्थियों के लिए फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। ये अभ्यर्थी जो ऑनलाइन परीक्षा में सफल हुए हैं, वे अब ज्वाइन इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। यह भर्ती रैली भीम स्टेडियम, भिवानी में 2 सितंबर से 15 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी। इस दौरान युवाओं को अग्निवीर बनने के लिए विभिन्न शारीरिक परीक्षणों से गुजरना होगा, जिसमें 1600 मीटर की दौड़, चिनपिंग, गड्ढे को पार करना और जिग जैग बैलेंस करना शामिल है। इन सभी परीक्षणों को सफलतापूर्वक पूरा करना होगा।
भर्ती प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक दस्तावेज भी लाने होंगे। इनमें 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट, मूल निवास का स्थायी प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार ऐफिडेविट, 20 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और अविवाहित होने का प्रमाणपत्र शामिल हैं। इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों के पास टेक्निकल शिक्षा प्रमाणपत्र, एनसीसी और वैध खेल कूद प्रमाणपत्र हैं, उन्हें भी अपने साथ लाना होगा। यदि किसी उम्मीदवार के पिताजी सेवानिवृत्त या सेवारत हैं, तो उन्हें रिलेशनशिप सर्टिफिकेट और डिस्चार्ज बुक की कॉपी भी लानी होगी।



















