Counseling phase two begins: गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की काउंसिलिंग शुरू

गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक और परास्नातक प्रवेश के लिए दूसरे चरण की काउंसिलिंग शनिवार से शुरू हो गई है। इस काउंसिलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को अपनी चाइस लॉक
गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक और परास्नातक प्रवेश के लिए दूसरे चरण की काउंसिलिंग शनिवार से शुरू हो गई है। इस काउंसिलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को अपनी चाइस लॉक करने के लिए तीन अगस्त तक का समय दिया गया है। पहले दिन शाम तक दो हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने अपनी चाइस लॉक कर दी थी। यह काउंसिलिंग दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के साथ-साथ केंद्रीय प्रवेश में भाग ले रहे 30 महाविद्यालयों के लिए भी है। पहले चरण की काउंसिलिंग में 83 प्रतिशत सीटों का आवंटन हो चुका है, और अब तक 7933 अभ्यर्थियों ने अपना शुल्क जमा कर दिया है। परिसर में आवंटन प्राप्त करने वाले 90 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थियों ने प्रमाणपत्र सत्यापन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है।
दूसरे चरण की काउंसिलिंग उन सीटों के लिए आयोजित की जा रही है जो पहले चरण में रिक्त रह गई थीं। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि कई अभ्यर्थियों को पहले चरण में सीटें नहीं मिल पाईं क्योंकि उन्होंने विकल्प बहुत कम भरे थे। ऐसे में बेहतर रैंक वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे अधिक से अधिक विकल्प भरें और विभिन्न विषयों के संयोजन बनाएं ताकि उन्हें सीट मिल सके। इस वर्ष से बीए, बीएससी, बीकाम जैसे अधिकांश पाठ्यक्रमों में नियमित सीटों के अलावा स्ववित्तपोषित कोटे की नई सीटें भी सृजित की गई हैं।



















