Book Found After 150 Years: लाइब्रेरी में लौटी 150 साल पुरानी किताब, जुर्माना 19 लाख रुपये!

ऑस्ट्रेलिया के कियामा शहर से एक अनोखी घटना सामने आई है, जिसमें एक किताब लगभग 150 साल बाद लाइब्रेरी में लौटाई गई। यह किताब 'antiquities of athens' नामक एक दुर्लभ
ऑस्ट्रेलिया के कियामा शहर से एक अनोखी घटना सामने आई है, जिसमें एक किताब लगभग 150 साल बाद लाइब्रेरी में लौटाई गई। यह किताब 'Antiquities of Athens' नामक एक दुर्लभ पुस्तक है, जो साल 1858 में प्रकाशित हुई थी। जब एक व्यक्ति अपने पुराने घर की मरम्मत करवा रहा था, तब उसे बंद पड़ी चिमनी में एक लकड़ी का बक्सा मिला। जब उसने बक्सा खोला, तो उसमें यह पुरानी किताब मिली। यह किताब कियामा लाइब्रेरी की थी, जिसे किसी ने लगभग 150 साल पहले उधार लिया था, लेकिन फिर वापस नहीं किया। लाइब्रेरी के रिकॉर्ड के अनुसार, इस किताब के लिए जुर्माना लगभग 19 लाख रुपये होता, लेकिन लाइब्रेरी ने इस पर कोई जुर्माना नहीं लिया।
कियामा लाइब्रेरी के अधिकारियों ने बताया कि जब लाइब्रेरी की स्थापना 1872 में हुई थी, तब देर से लौटाने पर हर सप्ताह तीन पेंस का जुर्माना लगाया जाता था। अगर उस समय के नियमों के अनुसार इस किताब का जुर्माना लगाया जाता, तो इसकी कुल राशि लगभग 28 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर होती। हालांकि, लाइब्रेरी ने इस मामले में किसी भी प्रकार का जुर्माना नहीं लिया। अधिकारियों का कहना है कि इतने पुराने मामले में किसी को जिम्मेदार ठहराना संभव नहीं है। उनके लिए यह महत्वपूर्ण है कि यह दुर्लभ किताब सुरक्षित स्थिति में वापस मिल गई है।



















