Exam Special Train for RRB Candidates: रांची और सबौर के बीच चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की लेवल-एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। पूर्व मध्य रेलवे
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की लेवल-एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। पूर्व मध्य रेलवे ने रांची और सबौर के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है, जिससे हजारों परीक्षार्थियों को सुविधा मिलेगी। यह ट्रेन कोडरमा, तिलैया, नवादा, किउल, जमालपुर, सुलतानगंज और भागलपुर के रास्ते संचालित होगी। इससे बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में आसानी होगी। रेलवे के इस कदम से अभ्यर्थियों को यात्रा के दौरान होने वाली परेशानियों में कमी आएगी। यह विशेष ट्रेन छात्रों के लिए एक राहत की तरह साबित होगी, क्योंकि परीक्षा के समय यात्रा की समस्या अक्सर बढ़ जाती है।
पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चन्द्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 08601 रांची-सबौर परीक्षा स्पेशल 4, 5, 6, 9 से 14 तथा 17 से 21 अगस्त तक चलेगी। यह ट्रेन रांची से शाम 7:00 बजे रवाना होकर विभिन्न स्टेशनों जैसे बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा, तिलैया, नवादा, वारिसलीगंज, शेखपुरा, लक्खीसराय, किउल, अभयपुर, जमालपुर, सुलतानगंज और भागलपुर होते हुए अगले दिन सुबह 8:00 बजे सबौर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08602 सबौर-रांची परीक्षा स्पेशल 5 से 7, 10 से 15 तथा 18 से 22 अगस्त तक चलेगी। यह ट्रेन सुबह 9:50 बजे सबौर से प्रस्थान कर भागलपुर, सुलतानगंज, जमालपुर, किउल, लक्खीसराय, शेखपुरा, वारिसलीगंज, नवादा, तिलैया, कोडरमा, हजारीबाग टाउन और बरकाकाना होते हुए रात 10:45 बजे रांची पहुंचेगी।

















