HTET Result 2026: हरियाणा टीईटी रिजल्ट जारी, स्कोरकार्ड यहां करें डाउनलोड, 10 से 12 अगस्त तक कराना होगा वेरिफिकेशन

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (htet) के परिणाम अब जारी कर दिए गए हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (bseh) ने परीक्षा में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) के परिणाम अब जारी कर दिए गए हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने परीक्षा में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए रिजल्ट की घोषणा की है। अभ्यर्थी अपने परिणाम को देखने और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट htet.eapplynow.com पर जा सकते हैं। इसके अलावा, इस पृष्ठ पर दिए गए डायरेक्ट लिंक का उपयोग करके भी परिणाम की जांच की जा सकती है। यह परीक्षा 4 और 5 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी, जिसमें लेवल I (प्राइमरी टीचर/ PRT), लेवल II (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर/ TGT) और लेवल III (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर/ PGT) के लिए अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।
हरियाणा बोर्ड द्वारा आयोजित इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 10 से 12 अगस्त 2026 तक की जाएगी। यह वेरिफिकेशन जिला के अनुसार निर्धारित सेंटरों पर किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को यह जानकारी दी जाती है कि वेरिफिकेशन सेंटर पर रिपोर्टिंग का समय सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक रहेगा। इस दौरान सभी अभ्यर्थियों को अपनी पहचान प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। वेरिफिकेशन के लिए निर्धारित सेंटरों के नाम भी बोर्ड द्वारा जारी किए गए हैं, जिन्हें उम्मीदवारों को ध्यान से देखना चाहिए।



















