Job Market Trends: जॉब चाहिए पर काम न करना पड़े, 1290 ने किया अप्लाई और पहुंचे 83

आजकल जॉब मार्केट में तेजी से बदलाव आ रहा है। नौकरी करने के पारंपरिक तरीकों में बदलाव के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का प्रभाव भी बढ़ता जा रहा है। युवा
आजकल जॉब मार्केट में तेजी से बदलाव आ रहा है। नौकरी करने के पारंपरिक तरीकों में बदलाव के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का प्रभाव भी बढ़ता जा रहा है। युवा पीढ़ी अब अपने करियर की शुरुआत एआई स्टार्टअप्स में करना चाहती है, जहां इंटर्नशिप पाना कई छात्रों और युवा पेशेवरों का सपना बन गया है। लेकिन, हाइपरफॉर्मर एआई के सह-संस्थापक रमेश रविशंकर के अनुसार, कंपनियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती केवल अधिक आवेदन प्राप्त करना नहीं है, बल्कि ऐसे उम्मीदवारों का चयन करना है जो भर्ती प्रक्रिया को गंभीरता से लें। उन्होंने लिंक्डइन पर अपनी कंपनी की इंटर्नशिप से जुड़े आंकड़े साझा किए, जिसमें दिखाया गया कि प्रारंभ में बड़ी संख्या में आवेदन आए, लेकिन जैसे-जैसे चयन प्रक्रिया आगे बढ़ी, उम्मीदवारों की संख्या तेजी से घटती गई।
कंपनी को शुरू में 1,290 इंटर्नशिप के लिए आवेदन प्राप्त हुए, लेकिन इनमें से केवल 83 उम्मीदवारों ने ऑनलाइन टेस्ट दिया। इनमें से 23 उम्मीदवार टेस्ट पास कर सके, जबकि केवल 10 इंटरव्यू तक पहुंचे, लेकिन अब तक कोई भी इंटरव्यू पास नहीं कर पाया है। रमेश ने बताया कि इस प्रक्रिया में कई उम्मीदवार बीच में ही बाहर हो गए। कुछ ने टेस्ट पास करने के बाद इंटरव्यू में नहीं पहुंचने का फैसला किया, जबकि कुछ ने दूसरी जगह जाने की जानकारी मिलने पर अपने आवेदन वापस ले लिए। यह स्थिति यह दर्शाती है कि नौकरी की चाहत रखने वाले कई लोग काम करने में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।



















