Students' Movement Continues: JPSC-JSSC डेलिगेशन ने सरकार संग बैठक के बाद किया ऐलान

झारखंड सरकार के प्रतिनिधियों और jpsc-jssc परीक्षा विवाद को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के बीच शुक्रवार शाम स्टेट गेस्ट हाउस में बैठक हुई। यह वार्ता लगभग डेढ़ घंट
झारखंड सरकार के प्रतिनिधियों और JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के बीच शुक्रवार शाम स्टेट गेस्ट हाउस में बैठक हुई। यह वार्ता लगभग डेढ़ घंटे चली, लेकिन किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। छात्र प्रतिनिधियों ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों पर सरकार के साथ सहमति नहीं बन पाई है, इसलिए उनका आंदोलन जारी रहेगा।
सरकार की ओर से वार्ता को सकारात्मक बताया गया है। मंत्रियों ने कहा कि छात्रों की सभी मांगों और सुझावों को गंभीरता से सुना गया है। सरकार अब पूरे ज्ञापन और प्रस्तावों का अध्ययन करेगी और उसके बाद आगे की कार्रवाई का निर्णय लेगी।
इस बीच, छात्रों ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है, जिससे स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है।



















