Monsoon Bladder Infection: बरसात में हर 10 मिनट में पेशाब आना हो सकता है ब्लैडर इंफेक्शन, जानें लक्षण और बचाव

बरसात का मौसम भले ही सुहाना लगे, लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए कई समस्याएं भी लेकर आता है। इस मौसम में बढ़ती नमी और बैक्टीरिया के तेजी से बढ़ने की संभावना से यूरिनर
बरसात का मौसम भले ही सुहाना लगे, लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए कई समस्याएं भी लेकर आता है। इस मौसम में बढ़ती नमी और बैक्टीरिया के तेजी से बढ़ने की संभावना से यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) यानी ब्लैडर इंफेक्शन का खतरा अधिक हो जाता है। अगर आपको मानसून के दौरान बार-बार पेशाब आ रही है और हर 10 से 15 मिनट में बाथरूम जाना पड़ रहा है, तो इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। यह ब्लैडर इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। समय पर इसके लक्षणों की पहचान और इलाज संक्रमण को गंभीर होने से रोकने में मदद कर सकता है।
नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित VNA Hospital में यूरोलॉजी एंड एंड्रोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. विनीत मल्होत्रा ने बताया कि बरसात में ब्लैडर इंफेक्शन की समस्या को अनदेखा करना सेहत पर भारी पड़ सकता है। इस मौसम में कई संक्रमणों का खतरा बढ़ जाता है, जिनमें से एक है ब्लैडर इंफेक्शन। डॉ. विनीत ने यह भी बताया कि मानसून में कुछ आदतें और मौसम में बदलाव इस संक्रमण के जोखिम को बढ़ा सकते हैं।
ब्लैडर इंफेक्शन, जो मूत्राशय में होने वाला संक्रमण है, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) का एक सामान्य रूप है। यह बैक्टीरिया या कुछ मामलों में फंगस के कारण हो सकता है। महिलाओं में यह समस्या पुरुषों की तुलना में अधिक देखी जाती है क्योंकि उनकी यूरिनरी ट्रैक्ट छोटी होती है, जिससे संक्रमण पैदा करने वाले जीवाणु आसानी से ब्लैडर तक पहुंच सकते हैं। डॉ. विनीत के अनुसार, बारिश के मौसम में कई कारण होते हैं जो संक्रमण का जोखिम बढ़ा सकते हैं।
बारिश के दौरान तापमान में गिरावट के कारण लोगों को प्यास कम लगती है और वे सामान्य दिनों की तुलना में कम पानी पीते हैं। इससे यूरिन कम बनता है और बैक्टीरिया लंबे समय तक मूत्राशय में रह सकते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। अगर कोई व्यक्ति बारिश में भीगने के बाद लंबे समय तक गीले कपड़े या अंडरगारमेंट्स पहने रहता है, तो नमी के कारण बैक्टीरिया और फंगस तेजी से पनप सकते हैं। इसके अलावा, बारिश में यात्रा के दौरान या साफ शौचालय न मिलने पर कई लोग पेशाब रोककर रखते हैं, जो बैक्टीरिया को बढ़ने का मौका देता है।



















