Bank of Baroda SO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में 206 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

अगर आप बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने 206 स्पेशलिस्ट ऑफिसर (so) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन
अगर आप बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने 206 स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 26 अगस्त 2026 तक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती डिजिटल बैंकिंग, इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी, फैसिलिटी मैनेजमेंट, सिक्योरिटी, एंटरप्राइज डेटा मैनेजमेंट और टैक्सेशन जैसे विभिन्न विभागों के लिए की जा रही है।
बैंक ऑफ बड़ौदा ने कुल 206 नियमित पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें मैनेजर, सीनियर मैनेजर, चीफ मैनेजर, टेक्निकल ऑफिसर और टेक्निकल मैनेजर के प्रमुख पद शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति बैंक की आवश्यकता के अनुसार देश में कहीं भी की जा सकती है।
आवेदन के लिए आयु सीमा में न्यूनतम 23 वर्ष और अधिकतम 43 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 अगस्त 2026 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
शैक्षणिक योग्यता के लिए विभिन्न पदों पर इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, आईटी, कॉमर्स, चार्टर्ड अकाउंटेंसी, एमसीए, एमटेक और संबंधित क्षेत्रों में अनुभव की आवश्यकता हो सकती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले विस्तृत अधिसूचना अवश्य पढ़ें।



















