Recruitment of PTIs in Punjab: पंजाब के सरकारी स्कूलों को जल्द मिलेंगे दो हजार PTI

पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्राइमरी कैडर के 2,000 फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (पीटीआई) पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मोहाली स्थित डायरेक्टर एजुक
पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्राइमरी कैडर के 2,000 फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (पीटीआई) पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मोहाली स्थित डायरेक्टर एजुकेशन रिक्रूटमेंट (शिक्षा भर्ती निदेशालय) ने इस भर्ती के लिए सार्वजनिक सूचना जारी कर दी है। यह भर्ती प्रक्रिया उन रिक्त पदों को भरने के लिए की जा रही है, जो लंबे समय से खाली पड़े थे। विभाग ने बताया कि भर्ती से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश 31 जुलाई को जारी किए जाएंगे। इसके बाद योग्य अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। यह भर्ती राज्यभर के हजारों युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखते हैं। भर्ती प्रक्रिया के पूरा होने के बाद सरकारी प्राथमिक स्कूलों में शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे खेल गतिविधियों को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
भर्ती से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट erd.punjab.gov.in पर उपलब्ध होगी। अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण नीति, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, आनलाइन आवेदन की तिथियां, आवश्यक दस्तावेज और अन्य नियमों के बारे में जानकारी प्राप्त होगी। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि 31 जुलाई को जारी दिशा-निर्देशों में सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल किया जाएगा, ताकि अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। इसके अलावा, उम्मीदवारों की सुविधा के लिए विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 0172-3115378 और ई-मेल recruitment@punjabeducation.gov.in भी जारी किया है।



















