SBI Clerk Recruitment 2026: 1538 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

भारतीय स्टेट बैंक (sbi) ने क्लर्क यानी जूनियर एसोसिएट भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिससे युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सपना साकार हो सकता है। इस
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने क्लर्क यानी जूनियर एसोसिएट भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिससे युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सपना साकार हो सकता है। इस भर्ती अभियान के तहत स्पेशल रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 1,538 पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 27 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि वे केवल एक राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के लिए ही आवेदन कर सकते हैं, साथ ही संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है।
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा होगी, जिसके बाद प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवारों को मेंस परीक्षा में शामिल होना होगा। अंतिम चरण में लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LLPT) होगा। प्रारंभिक परीक्षा सितंबर 2026 में और मेंस परीक्षा अक्टूबर-नवंबर 2026 में आयोजित होने की संभावना है।
प्रारंभिक परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और इसे हल करने के लिए एक घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा में सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव होंगे और यह तीन सेक्शन में बंटी होगी। गलत उत्तर देने पर एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। SBI ने प्रीलिम्स में सेक्शन वाइज या ओवरऑल क्वालिफाइंग कटऑफ तय नहीं किया है।
मेंस परीक्षा में उम्मीदवारों को बैंक द्वारा निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करने होंगे, लेकिन किसी एक सेक्शन में अलग से न्यूनतम अंक लाने की आवश्यकता नहीं होगी। यदि उम्मीदवार ने 10वीं या 12वीं में स्थानीय भाषा पढ़ी है और यह उसकी मार्कशीट में दर्ज है, तो उसे LLPT से छूट मिलेगी। अन्य उम्मीदवारों को चयन के बाद भाषा परीक्षा देनी होगी। उम्मीदवार की उम्र 1 अप्रैल 2026 को 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए, और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।


















