DU Placement Drive: दिल्ली यूनिवर्सिटी में 75 से ज्यादा कंपनियों का मेला, 500 से अधिक छात्रों को मिला सीधा मौका

दिल्ली यूनिवर्सिटी (du) के डिपार्टमेंट ऑफ कंटीन्यूइंग एजुकेशन एंड एक्सटेंशन द्वारा शनिवार को एक भव्य प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में 75 स
दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डिपार्टमेंट ऑफ कंटीन्यूइंग एजुकेशन एंड एक्सटेंशन द्वारा शनिवार को एक भव्य प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में 75 से अधिक प्रतिष्ठित संस्थानों और कंपनियों ने भाग लिया, जिसमें 500 से अधिक छात्रों को सीधे रोजगार पाने और कंपनियों के प्रतिनिधियों से संवाद करने का अवसर मिला। यह प्लेसमेंट ड्राइव 2026 का आयोजन सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन के सहयोग से किया गया था। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक विभाग के सेमिनार हॉल में संपन्न हुआ, जिसमें छात्रों का खासा उत्साह देखने को मिला।
यह प्लेसमेंट ड्राइव विशेष रूप से एमए टूरिज्म मैनेजमेंट और एमए लाइफलॉन्ग लर्निंग एंड एक्सटेंशन के छात्रों के लिए आयोजित की गई थी। इसके अलावा, सामाजिक विज्ञान विभागों के अभ्यर्थियों और सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन के छात्रों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यूनिवर्सिटी प्रशासन के अनुसार, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी को कम करना था। कार्यक्रम के दौरान छात्रों के लिए करियर गाइडेंस सेशन और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के साथ नेटवर्किंग के विशेष सत्र भी आयोजित किए गए।


















