CISCE begins registration for ICSE-ISC 2027-28: CISCE ने ICSE-ISC 2027-28 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किया

icse और isc बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों और स्कूलों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट आया है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (cisce) ने व
ICSE और ISC बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों और स्कूलों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट आया है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने वर्ष 2027 और 2028 में होने वाली ICSE और ISC परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत स्कूलों को 2027 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की एंट्री कन्फर्म करनी होगी। 2028 की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का रजिस्ट्रेशन भी किया जाएगा। परिषद ने सभी स्कूलों को सलाह दी है कि वे तय तारीखों के अंदर प्रक्रिया पूरी करें ताकि भविष्य में कोई परेशानी न हो।
CISCE के अनुसार, ICSE और ISC 2027 परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की एंट्री कन्फर्म करने की प्रक्रिया 5 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है। स्कूल 15 सितंबर 2026 तक बिना लेट फीस के विद्यार्थियों की एंट्री की पुष्टि कर सकते हैं। इसके बाद 16 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक लेट फीस के साथ कन्फर्मेशन का मौका मिलेगा। यदि छात्र की जानकारी में कोई गलती है, तो स्कूल करियर पोर्टल के माध्यम से सुधार का अनुरोध भेज सकते हैं।


















