Special Train for RRB Level-1 Exam: भागलपुर और किऊल के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

भागलपुर। रेलवे भर्ती बोर्ड की लेवल-1 सीबीटी परीक्षा के लिए पूर्व रेलवे ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। तीन अगस्त से शुरू होकर 16 दिन तक चलने वाली इस परीक्षा मे
भागलपुर। रेलवे भर्ती बोर्ड की लेवल-1 सीबीटी परीक्षा के लिए पूर्व रेलवे ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। तीन अगस्त से शुरू होकर 16 दिन तक चलने वाली इस परीक्षा में बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए भागलपुर और किऊल के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन 03409 भागलपुरकिऊल एग्जामिनेशन स्पेशल के नाम से जानी जाएगी, जो भागलपुर से शाम 7:30 बजे रवाना होगी और रात 10:30 बजे किऊल पहुंचेगी। इस ट्रेन का संचालन 3, 4, 5, 6, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 अगस्त को किया जाएगा, जिससे कुल 16 फेरे होंगे। इस विशेष ट्रेन के माध्यम से परीक्षार्थियों को यात्रा में सहूलियत मिलेगी और उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई कठिनाई नहीं होगी।
किऊल से भागलपुर के लिए भी एक विशेष ट्रेन 03410 किऊलभागलपुर एग्जामिनेशन स्पेशल के नाम से चलाई जाएगी। यह ट्रेन किऊल से रात 11:30 बजे (23:30 बजे) रवाना होगी और अगले दिन सुबह 3:00 बजे भागलपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन भी 3 अगस्त से लेकर 25 अगस्त तक कुल 16 फेरे लगाएगी। दोनों दिशाओं में चलने वाली यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन मार्ग में सभी स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे परीक्षार्थियों को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस निर्णय से न केवल परीक्षार्थियों को लाभ होगा, बल्कि अन्य ट्रेनों में भीड़ कम होने के साथ-साथ चढ़ने के लिए मारामारी की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी।

















