New Decision by UP Basic Education Department: 62 Years and Older Cooks to Be Relieved, New Youths Will Get Opportunities

संवाद सहयोगी, बहजोई (संभल)। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस निर्णय के अनुसा
संवाद सहयोगी, बहजोई (संभल)। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस निर्णय के अनुसार, 62 वर्ष से अधिक आयु के रसोइयों को विद्यालयों में अपनी सेवाएं जारी रखने की अनुमति नहीं होगी। यह प्रस्तावित व्यवस्था अभी अंतिम चरण में है और इसके तहत शासन स्तर पर आयु सीमा निर्धारित की जा रही है। हालांकि, इस संबंध में औपचारिक शासनादेश अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन विभाग को शासन से इस संबंध में जानकारी प्राप्त हो चुकी है। जैसे ही आदेश जारी होगा, जनपद सहित पूरे प्रदेश में कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
संभल जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत 1,289 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट, पीएम श्री विद्यालय और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में कुल 3,524 रसोइये मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में कार्यरत हैं। शासनादेश लागू होने के बाद 62 वर्ष से अधिक आयु वाले रसोइयों को नियमानुसार कार्यमुक्त किया जाएगा। इसके बाद रिक्त होने वाले पदों पर शासन की निर्धारित प्रक्रिया के तहत नए रसोइयों का चयन किया जाएगा। इस निर्णय का उद्देश्य विद्यालयों में मध्याह्न भोजन व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखना है। शिक्षा विभाग का मानना है कि आयु सीमा तय होने से रसोइयों के चयन और सेवा व्यवस्था में एकरूपता आएगी, जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे।



















