Bihar News: BSEB ने खोले सिमुलतला के दरवाजे, 120 सीटों पर होगा प्रवेश, 3 अगस्त से आवेदन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में नामांकन की प्रक्रिया की घोषणा की है। इच्छु
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में नामांकन की प्रक्रिया की घोषणा की है। इच्छुक छात्र-छात्राएं 3 अगस्त 2026 से 18 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में समिति ने प्रवेश प्रक्रिया, सीटों की संख्या, परीक्षा पैटर्न और संभावित परीक्षा तिथियों की जानकारी भी साझा की है। 3 अगस्त से शुरू होने वाली इस प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। यह प्रक्रिया 18 अगस्त 2026 तक चलेगी। समिति ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल उनकी आधिकारिक वेबसाइट https://biharsimultala.com के माध्यम से ही किए जा सकेंगे।
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 में नामांकन के लिए कुल 120 सीटें निर्धारित की गई हैं, जिनमें 60 सीटें छात्रों के लिए और 60 सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित हैं। बीएसईबी के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एस. एम. ने बताया कि इस वर्ष प्रवेश परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा होगी, जिसमें केवल वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और परीक्षा का कुल अंक 150 होगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी, और गलत उत्तर देने पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।



















