Teachers Protest in Mohali: शिक्षा भवन के बाहर धरने पर बैठे शिक्षक, चौथी मंजिल पर पहुंचे

मोहाली में शिक्षा भवन के बाहर डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) के शिक्षकों ने एक अनोखा प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे शिक्षकों ने अचानक पुलिस को चकमा देकर शिक्षा
मोहाली में शिक्षा भवन के बाहर डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) के शिक्षकों ने एक अनोखा प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे शिक्षकों ने अचानक पुलिस को चकमा देकर शिक्षा भवन के अंदर प्रवेश किया और चौथी मंजिल पर स्थित पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग के डायरेक्टर के कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। इस अप्रत्याशित घटना ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा दिया। इसके बाद, सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को चौथी मंजिल पर तैनात किया गया। शिक्षकों ने अपनी लंबित पदोन्नतियों और सरकारी स्कूलों में खाली पड़े पदों को भरने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
इससे पहले, शिक्षकों ने लंबित पदोन्नतियों और रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर शिक्षा भवन का घेराव किया। डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) पंजाब के बैनर तले प्रदेशभर से आए शिक्षकों ने शिक्षा भवन के मुख्य गेट के बाहर धरना दिया और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन से पहले, विभिन्न जिलों से आए शिक्षक गुरुद्वारा अंब साहिब के सामने स्थित मैदान में एकत्र हुए और फिर मार्च निकालते हुए शिक्षा भवन की ओर बढ़े। मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर धरना शुरू करने के बाद, उन्होंने अपनी आवाज को बुलंद किया और अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


















