Mobile Science Van in Sonipat: 'कल्पना चावला पैनोरमा' विद्यार्थियों के लिए वरदान बनकर उभरी

सोनीपत जिले में 'कल्पना चावला पैनोरमा' मोबाइल साइंस वैन का संचालन एक जुलाई से शुरू किया गया है। यह अनूठी वैन जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी स्कूलों में पहुंचकर
सोनीपत जिले में 'कल्पना चावला पैनोरमा' मोबाइल साइंस वैन का संचालन एक जुलाई से शुरू किया गया है। यह अनूठी वैन जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों को विज्ञान के जटिल सिद्धांतों को सरल और रोचक प्रयोगों के माध्यम से समझाने का कार्य कर रही है। इस वैन की यात्रा 11 अगस्त तक जारी रहेगी, जिसमें यह विभिन्न शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को विज्ञान का ज्ञान प्रदान करेगी। लगभग डेढ़ महीने की इस अवधि में, यह वैन विद्यार्थियों के लिए एक चलता-फिरता और जीवंत विज्ञान केंद्र बन गई है।
इस यात्रा के दौरान अब तक लगभग 21 स्कूलों को इस कार्यक्रम के तहत सफलतापूर्वक कवर किया गया है। 'कल्पना चावला पैनोरमा' मोबाइल साइंस वैन एक विद्यालय में दो दिनों तक रुकती है, ताकि वहां के सभी विद्यार्थियों को सभी विज्ञान माडलों और प्रयोगों को देखने, समझने और स्वयं अपने हाथों से करके सीखने का अवसर मिल सके। पैनोरमा के भीतर अंतरिक्ष विज्ञान, भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान से जुड़ी गतिविधियां, कार्यशील माडल और जीवंत प्रदर्शन उपलब्ध हैं। इन आकर्षक माडलों को देखकर और उनके प्रयोग करके बच्चे विज्ञान के प्रति खासे आकर्षित हो रहे हैं और उनकी जिज्ञासाएं शांत हो रही हैं।



















