Transfer of Anganwadi Centers in UP: 15613 आंगनबाड़ी केंद्रों को 15 अगस्त तक स्कूलों में स्थानांतरित किया जाएगा

उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों के पास संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को विद्यालय परिसर में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है। इस अभियान के तहत उन
उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों के पास संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को विद्यालय परिसर में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है। इस अभियान के तहत उन आंगनबाड़ी केंद्रों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो निकटतम प्राथमिक या कंपोजिट विद्यालय से 200 मीटर की दूरी पर स्थित हैं और जिनका संचालन गैर विभागीय भवनों में हो रहा है। राज्य सरकार ने निर्देश दिए हैं कि इन आंगनबाड़ी केंद्रों को 15 अगस्त तक संबंधित विद्यालय परिसर में शिफ्ट किया जाए। इस कार्य को मिशन मोड में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की निदेशक हर्षिता माथुर और स्कूल शिक्षा विभाग की महानिदेशक मोनिका रानी ने सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को संयुक्त निर्देश जारी किए हैं।
इस अभियान की शुरुआत 24 जून को हुई थी, जब विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों की मैपिंग के निर्देश दिए गए थे। इस मैपिंग के तहत कुल 1,89,208 आंगनबाड़ी केंद्रों का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से अब तक 1,64,480 केंद्रों की मैपिंग पूरी की जा चुकी है। इस प्रक्रिया में 15,613 ऐसे आंगनबाड़ी केंद्रों की पहचान की गई है, जो अपने निकटतम विद्यालय से 200 मीटर की दूरी पर स्थित हैं। इन केंद्रों को विद्यालय परिसर में स्थानांतरित किया जाएगा, जहां उन्हें बालवाटिका के रूप में विकसित किया जाएगा।


















